ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
बिलासपुर

CG BREAKING: सीजीपीएससी ने जारी किया इंटरव्यू का शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होगा इंटरव्यू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग यानी CGPSC वर्ष 2023 की मुख्य परीक्षा का संशोधित साक्षात्कार का आयोजन 18 से 28 नवंबर के बीच दो पालियों में किया जाएगा। सीजी पीएससी 2023 के मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से राज्य लोक सेवा आयोग ने मेरिट के आधार पर 703 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जिन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है।

राज्य सेवा संवर्ग के 242 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के इस अंतिम दौर में इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इंटरव्यू के लिए आमंत्रित उम्मीदवारों को अपने साथ 17 दस्तावेजों की फाइल भी ले जानी होगी। जिसकी जांच पड़ताल की जाएगी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा राज्य सेवा संवर्ग के 17 विभागों के 242 पदों पर भर्ती के लिए पहले प्रारंभिक और उसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। सीजी पीएससी ने मेंस का आयोजन जून महीने में किया था। तीन महीने बाद 29 सितंबर को सीजीपीएससी ने मेंस का परिणाम घोषित किया था।

मेंस में सफल उम्मीदवारों के बीच इंटरव्यू तक पहुंचने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। आयोग ने मेरिट के आधार पर 703 अभ्यर्थियों का चयन करते हुए साक्षात्कार के लिए सूची जारी कर दी है। साथ ही इन उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से इंटरव्यू काल किया गया है। साक्षात्कार के लिए आयोग ने तिथि तय कर दी है। 18 से 28 नवंबर तक इंटरव्यू लिए जाएंगे।

दो पालियों को होगा इंटरव्यू

साक्षात्कार के लिए आयोग ने तिथियों की घोषणा के साथ ही समय का भी निर्धारण कर दिया है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। तय तिथि और निर्धारित समय में ही विशेषज्ञ उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button