ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
भिलाई

निगम प्रशासन ने 06 कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई दी

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के सभागार में सोमवार को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 06 कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन क्रमांक-1 से यतराम चन्द्रकार पम्प सहायक, संपत्तिकर विभाग से नरहर लाल यादव चैकीदार, जोन क्रमांक-2 से उषा जोशी भृत्य, जोन क्रमांक-2 से बुधरू सफाई कामगार, जोन क्रमांक-4 से ताम्रध्वज बारले सफाई कामगार, जोन क्रमांक-5 से अर्जुनलाल सफाई कामगार को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

सेवानिवृत्त कर्मचारियो ने अपनी कार्य अवधि को याद कर बताया कि कैसी भी परिस्थिति हो हमने निगम के हित को ध्यान में रखकर कार्य किये। नागरिको से जुड़े जो भी कार्य एवं योजना हो उसका बेहतर तरीके से निर्वहन किये। अंत में आयुक्त ने सभी अधिकारी कर्मचारियो से कहा कि जो भी बकाया राशि होगी उसका भुगतान शीघ्र किया जाएगा हम सबको मिलकर के निगम के हित में काम करना है|

राजस्व की आय बढ़ाना हमारा पहली प्राथमिकता है। निगम के पास जब पैसा रहेगा तभी हम विकास  कर सकते हैं, कर्मचारियों का  राशि का भुगतान कर सकते हैं, सब काम पैसे पर निर्भर है।

इसलिए हम सब का लक्ष्य राजस्व बढ़ता ही होगा। हम सबको मिलकर काम करना है, किसी प्रकार की समस्या होने पर मुझे अवगत करावे, जिससे उसका हल निकालकर उसका शीध्र निराकरण किया जा सके|

बिदाई कार्यक्रम में उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, चीफ इंजीनियर भागीरथ वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, डी.के.वर्मा, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, रीता चतुर्वेदी, संजय शर्मा, भैया लाल असाटी, पुरुषोत्तम साहू सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button