ब्रेकिंग
बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ... छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य
बिलासपुर

होटल में जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, 3.50 लाख नकद जब्त

बिलासपुर। अग्रसेन चौक स्थित होटल ईस्ट पार्क में पुलिस ने जुआ खेलते हुए शहर के नामी बिल्डर और कई व्यापारियों को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे नंबर 405 से 11 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे 3.50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। होटल के मैनेजर पर भी जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ईस्ट पार्क में जुआ खेला जा रहा है। आईपीएस सुमित धोत्रे के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा और जुआ खेलते हुए 10 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

सभी प्लास्टिक के क्वाइन पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

तेजश्वर वर्मा (41) – अशोक नगर सरकंडा

किशोर कुमार (57) – चकरभाठा बोदरी रायपुर रोड

रमेश अग्रवाल (68) – साकेत अपार्टमेंट, अग्रसेन चौक

सुनील कुमार (57) – चांटीडीह सरकंडा

पारूल राय (38) – 27 खोली, सिविल लाइन

हरवंश लाल (74) – दयालबंद

शारदा मिश्रा (60) – मंगला चौक

याशीर इकबाल (50) – होटल मैनेजर, परिजात हाइट, सिविल लाइन

केशव प्रसाद लहरे (50) – रामालाइफ, सकरी

प्रशांत नारंग (41) – 27 खोली, सिविल लाइन

राजेंद्र कुमार (65) – शुभम विहार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button