ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
भिलाई

सेक्टर 10 बी मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से गैरेज में खड़ी 6 कार जलकर खाक

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 10 बी मार्केट स्थित एक
कार गैरेज में आग लग गई। आग लगने से बनने के लिए आई गैरेज के बाहर खड़ी 6
कार जलकर खाक में तब्दील हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना 18-19 मार्च देर रात की है। उनके पास कंट्रोल रूम में फोन आया था कि सेक्टर 10 बी मार्केट में आग लगी है। उन्होंने तुरंत एक टीम के फायर ब्रिगेड के साथ भेजा। टीम तुरंत वहां पहुंची और देखा कि कार गैरेज में आग लगी है। कार

गैरेज एजाज अहमद का बताया जा रहा है। वह रोज की तरह रात में गैरेज बंद
करके चला गया था। गैरेज के बाहर बनने के लिए आई कारें खड़ी थीं। उन्हीं
में से एक कार में आग लगी और आग ने धीरे धीरे 6 कारों को अपनी चपेट में
ले लिया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्निशमन दल प्रभारी शरद मेश्राम व विजय चतुर्वेदी सहित फायरमैन
धर्मेंद्र बंजारे, नागेश मार्कंडेय, मनोज सोनवानी, डीवहार, शारदा, युवराज
एवं रुपेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा। इनके द्वारा टीम बनाकर आग को फैलने
से रोका गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button