ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

भिलाई में लूट की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | दिनांक 18.03.2025 को सुमन साहू, निवासी मरोदा सेक्टर भिलाई ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आत्मानंद गार्डन से बच्चों के साथ घूमकर वापस घर जा रही थी, तभी एक अज्ञात एक्टिवा चालक ने उसका रास्ता रोककर चाकू दिखाया और सोने की चैन, अंगूठी तथा कान के टॉप्स लूटकर भाग गया। इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

श्री जितेन्द्र शुक्ला (पुलिस अधीक्षक, दुर्ग) के मार्गदर्शन में, पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। इसके बाद, आसपास के दुकानदारों और बाजार के लोगों से पूछताछ की गई, साथ ही जेल से रिहा हुए आरोपियों से भी जांच की गई। इस दौरान एक मुखबिर ने संदेही के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संदेही को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने की बुरी लत लग गई थी और पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने यह लूट की वारदात अंजाम दी। उसने बताया कि वह अपनी एक्टिवा (नंबर सीजी 07 ए. डब्ल्यू. 3555) से मरोदा सेक्टर में महिलाओं को देखकर उनका पीछा करता था। एक महिला से चाकू की नोक पर सोने के आभूषण लूटकर वह वहां से फरार हो गया। आरोपी ने लूटी गई संपत्ति को रिसाली स्थित गोल्ड कंपनी में गिरवी रखकर 85,334 रुपये प्राप्त किए थे।

आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई सोने की सामग्री, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और चाकू बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही थाना नेवई में की जा रही है।

आरोपी का नाम: अर्पित साहू, पिता हदयाराम साहू, उम्र 26 साल, निवासी प्रगति नगर, सड़क 08, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button