ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
खैरागढ़

सास की हत्या करने वाली बहू को उम्रकैद, खैरागढ़ की अदालत का फैसला पांच साल बाद आया

खैरागढ़ |  पांच साल पुराने एक सनसनीखेज हत्याकांड में खैरागढ़ की अदालत ने आरोपी बहू रूपा साहू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने रूपा पर 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का है, जहां घरेलू विवाद के चलते 24 वर्षीय रूपा साहू ने अपनी सास बिंदा साहू की लोहे की फूंकनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

यह घटना 16 जुलाई 2020 की रात उस वक्त हुई जब खाना बनाने को लेकर रूपा और उसकी सास के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रूपा ने पास में रखी फूंकनी से सास के सिर पर कई वार किए, जिससे बिंदा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद खैरागढ़ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रूपा को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में रूपा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की फूंकनी को घटनास्थल से जब्त कर अन्य सबूतों के साथ चालान अदालत में पेश किया।

करीब पांच साल तक अपर सत्र न्यायालय, खैरागढ़ में चले इस मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर अदालत ने रूपा को दोषी माना और अब उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस फैसले से गांव में चर्चा का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार ने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button