ब्रेकिंग
755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम 18 से 20 जून तक दुर्ग निगम में लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलान... गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित अधोसंरचना एवं आर्थिक विकास की ओर प्रदेश तेजी से अग्रसर - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह निविदा शर्तों के उल्लंघन पर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर, भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना की पहल का स्वागत
देश

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन में लिया संतों का आशीर्वाद, पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ रहीं

वृंदावन | भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन मंगलवार को वृंदावन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक यात्रा की।

दोनों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की नगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। इस दौरान विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

कोहली ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने 14 साल लंबे शानदार टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया।

अपने करियर में उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरे शतक भी बनाए, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक हैं।

विराट ने भारत को बतौर टेस्ट कप्तान 40 मैच जिताए, जिससे वह ग्रीम स्मिथ, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ के बाद दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने।

इस अवसर पर विराट और अनुष्का दोनों बेहद शांत और आध्यात्मिक भाव में नजर आए। दोनों इससे पहले भी कई बार धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। इस साल की शुरुआत में भी वे अपने परिवार सहित वृंदावन आए थे और प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया था।

पिछले साल 2023 में दोनों ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन किए थे, जबकि उससे पहले वे उत्तराखंड के कैंची धाम में नीम करोली बाबा के आश्रम में भी नजर आए थे।

कोहली का यह फैसला ऐसे समय आया है जब भारत अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाला है। कोहली ने पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।

36 वर्षीय विराट कोहली अब भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते नजर आएंगे। पिछले साल भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।

विराट कोहली का यह अध्यात्म की ओर झुकाव और अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत एक आध्यात्मिक वातावरण में करना उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button