ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी, अगले 5 दिन तक राहत के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार रात हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं (60 किमी प्रति घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

अगले 5 दिन तक सक्रिय रहेगा मौसम, तेज हवाएं और मेघ गर्जना के आसार

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जना, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

बीते 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश और गर्मी

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दक्षिण पूर्व मानसून के सक्रिय होने के संकेत

दक्षिण पूर्व मानसून के अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में तेज हवाएं और वर्षा का सिलसिला बने रहने के आसार हैं।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के भीतर बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, खैरगढ़, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला-मानपुर, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रायपुर का मौसम हाल

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और

न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button