ब्रेकिंग
एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ध... कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्कूली छात्रों को दिया गुरु मंत्र कहा,अच्छी शिक्षा ही विकसित छत्तीसग... अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250 पंचायतों के कार्यों में गुणवत्ता हो सर्वाेच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु मोहित वालदे ने प्रस्तुत की दावेदारी बेरला में शाला प्रवेश महोत्सव: सांसद विजय बघेल ने नवप्रवेशी बच्चों के साथ किया सहभोज कचहरी वार्ड में 24.98 लाख के आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र...
छत्तीसगढ़दुर्ग

कचहरी वार्ड में 24.98 लाख के आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन,

महापौर ने कहा- शहर के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के साथ हो रहे विकास कार्य, नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाना हमारा संकल्प,

दुर्ग |  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39 कचहरी वार्ड में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। उक्त विकास कार्य की लागत राशि 24.98 लाख रुपये है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत बुद्धेश्वर मंदिर से देवांगन दुकान तक, अमन खोटे के घर से लोकनाथ साहू के घर तक तथा रामाधार निर्मलकर के घर से अश्वनी चौधरी के घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी तथा बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, शिव नायक,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,मनीष साहू,काशीराम कोसरे,शशि साहू,रंजीता पाटिल,सविता साहू,जितेंद्र ताम्रकर,सहायक अभियंता सुरेश केवलानी,उपअभियंता मोहित मरकाम सहित बड़ी संख्या में वार्ड नागरिक की उपस्थित में भूमिपूजन कर कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

नाली, सड़क, पुलिया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना निगम की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।


महापौर ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो और इसका लाभ आम नागरिकों को मिले, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

वार्ड पार्षद गुलाब वर्मा ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 39 के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए नगर निगम द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि महापौर के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, जिससे नागरिकों को सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण से वार्ड की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने महापौर, निगम प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम के जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button