ब्रेकिंग
राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोक संस्कृति CM निवास में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, गेड़ी-बिल्लस से लेकर लोकगीत-नृत्य तक सजा उत्सव बैंक खाते फ्रीज होने से भड़के पेट्रोल पंप डीलर, UPI भुगतान बंद करने की दी चेतावनी दक्षिण भारत के अधिकारों की लड़ाई तेज, CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में बजाया बिगुल यूक्रेन ने रूस के अंदर किया बड़ा धमाका, 2500 KM दूर अहम तेल रिफाइनरी पर प्रहार संसद में विपक्ष को अमित शाह की चुनौती, बोले- चर्चा करें या हंगामा पैसों के लेनदेन को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई की हत्या चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर कि... नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा व...
देश

यूक्रेन ने रूस के अंदर किया बड़ा धमाका, 2500 KM दूर अहम तेल रिफाइनरी पर प्रहार

नई दिल्ली। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता में बड़ा इजाफा होने का दावा किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उसकी रक्षा सेनाओं ने रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण तेल रिफाइनिंग सुविधा को निशाना बनाया है। यह ठिकाना यूक्रेन से 2,500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित टोबोल्स्क शहर में बताया गया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि देश की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता ने एक नया मुकाम हासिल किया है। मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेनी रक्षा बलों ने रूस के तेल रिफाइनिंग उद्योग की एक और महत्वपूर्ण सुविधा पर हमला किया है।

2500 KM से ज्यादा दूर किया हमला

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह हमला साइबेरिया के टोबोल्स्क शहर में किया गया, जो यूक्रेन से 2,500 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। मंत्रालय ने दावा किया कि इस कार्रवाई से यह संकेत मिलता है कि रूस के रणनीतिक ठिकानों तक यूक्रेन की पहुंच लगातार बढ़ रही है।

मंत्रालय ने कहा कि रूस के लिए अब कोई ऐसा पूरी तरह सुरक्षित ‘स्ट्रैटेजिक रियर’ नहीं बचा है, जहां यूक्रेन की लंबी दूरी की मारक क्षमता पहुंच न सके। यूक्रेन का दावा है कि युद्ध को समर्थन देने वाले रूस के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे अब उसकी पहुंच के दायरे में आते जा रहे हैं।

यूक्रेन ने आगे भी हमले जारी रखने की बात कही

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह आगे भी गहरे और लंबी दूरी के हमले जारी रखेगा। मंत्रालय के मुताबिक, इसका उद्देश्य रूस को यह समझाना है कि युद्ध जारी रखने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और अंततः शांति ही एकमात्र रास्ता है।

हालांकि, यूक्रेन के इस दावे के संबंध में रूस की ओर से इस खबर को लेकर स्वतंत्र पुष्टि सामने आना जरूरी है।

रूस ने भी यूक्रेनी ठिकानों पर किए हमले

इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच हमलों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को रूस ने भी यूक्रेनी सैन्य ठिकानों और ड्रोन नियंत्रण केंद्रों को निशाना बनाने का दावा किया।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, डोनेट्स्क, खार्किव और सूमी क्षेत्रों में यूक्रेनी सैन्य इकाइयों के अस्थायी ठिकानों और ड्रोन नियंत्रण केंद्रों पर हवाई हमले किए गए।

रूसी मंत्रालय ने बताया कि उसकी टोही कार्रवाई के दौरान यूक्रेनी सैनिकों के अस्थायी तैनाती स्थलों और एक मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) नियंत्रण केंद्र की पहचान की गई थी। इसके बाद रूसी एयरोस्पेस बलों के विमानों ने इन ठिकानों को निशाना बनाया।

रूस के मुताबिक, इन हमलों में FAB-250 हवाई बमों और LMUR एयर-लॉन्च मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। मंत्रालय ने दावा किया कि FAB-250 बमों को यूनिवर्सल ग्लाइडिंग और करेक्शन मॉड्यूल से लैस किया गया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। यूक्रेन का ताजा दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब दोनों देशों के बीच लंबी दूरी के हमलों का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button