ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,राय... 15 अगस्त के पावन अवसर पर सीजी सुपर फास्ट न्यूज के संपादक सुरेश गुप्ता ने देशवासियों को दीं ढेरों शुभ... छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, CM साय रायपुर तो डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएंगे ... साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभ... स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद, विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल, गॉल में WTC अभियान का आगाज, श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की Playing-11? छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी अब सरकारी योजनाओं के लिए नहीं लगानी होगी कतार, महाराष्ट्र में शुरू होगी महा-आईडी जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, 40 सवालों में मांगी जाएगी ये जरूरी जानकारी
Uncategorized

शर्मनाक: शराब के नशे में शिक्षक ने महिला डांसर्स के साथ अश्लील गानों पर ठुमके लगाए, वीडियो वायरल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के एक शिक्षक का अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ है। अब इस कृत्य की जमकर चर्चा हो रही है। मामला बलरामपुर रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर बेतो गांव का है।

वाड्रफनगर ब्लॉक के बेतो गांव में मां दुर्गा की मूर्ती बिठाई गई है। यहां जवराही हाई स्कूल के शिक्षक संदीप सिंह के द्वारा दुर्गा पंडाल में पहुंचकर भोजपुरी डांस गर्ल के साथ अश्लील गानों पर जमकर डांस करने लगे। गांव वालों के अनुसार शिक्षक संदीप सिंह शराब के नशे में वहां लड़खड़ाते हुए पहुंचे थे और फिर नाचने लगे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनकी हरकत को मोबाइल में वीडियो बना लिया।

गांव वालों के अनुसार समाज को दिशा देने वाले शिक्षक के इस कृत्य से माहौल ख़राब हुआ है। शिक्षक नशे की हालत में सार्वजनिक स्थल पर दुर्व्यवहार कर रहे थे। ग्रामीण अब शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button