ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
देश

भर्ती परीक्षा में अव्यवस्था: युवाओं की भीड़ पर पुलिस का लाठी चार्ज

टनकपुर |पिथौरागढ़ जिले में चल रही टीए की भर्ती में शामिल होने आए उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों के युवाओं को रोडवेज की पर्याप्त बस ना मिलने और टैक्सियों में मनमाना किराया वसूले जाने से उन्हें मंगलवार को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

गुस्साए  युवाओं ने जगह-जगह प्रदर्शन भी किया। टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने के लिए रोडवेज द्वारा टनकपुर लोहाघाट, पिथौरागढ़ डिपो के अलावा उधम सिंह नगर, नैनीताल देहरादून अन्य स्थानों से अपराह्न 12 बजे तक लगभग 40 बसें भेजी गई। युवाओं की भारी भीड़ भाड़ को देखते हुए बाद में अन्य बसें भी बाहर से मंगा कर भेजी गई।

सोमवार की रात्रि से ही युवा बस व अन्य वाहनों की तलाश के लिए रोडवेज बस स्टेशन,वर्कशॉप व नगर क्षेत्र में भटकते रहे। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। इस दौरान भारी भीड़भाड़ और युवाओं के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस बल को कुछ हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा हालांकि इसमें किसी युवाओं को चोट नहीं आई है। बसे न मिलने के कारण आक्रोशित युवाओं ने रोडवेज की कई बसों के शीशे भी तोड़ डालें।

इधर एसपी अजय गणपति ने बताया कि युवाओं द्वारा बसों के शीशे तोड़े जाने पर पुलिस को नियंत्रण के लिए हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।पिथौरागढ़ भर्ती में जाने वाले युवाओं की टनकपुर बस स्टेशन, रोडवेज वर्कशॉप, पीलीभीत चुंगी, पिथौरागढ़ चुंगी और ककरालीगेट बैरियर के पास काफी भीड़ रही हालांकि रोडवेज प्रशासन ने मंगलवार को भी पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन किया लेकिन अधिक युवाओं के यहां पहुंचने से यह बस से भी कम पड़ रही थी।

यह युवा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडि़शा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से टीए की परीक्षा के लिए आए हुए थे। इधर रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक आलोक कुमार बर्नवाल ने बताया कि मंगलवार को भी टनकपुर से 40 से भी अधिक बसें पिथौरागढ़ को भेजी गई । लेकिन उम्मीद से काफी ज्यादा युवाओं की संख्या होने से दिक्कत आ रही है।

एआरटीओ सुरेंद्र कुमार द्वारा जीप-टैक्सियों के संचालकों को मनमाना किराया न लेने की कड़ी हिदायत देने के बाद भी भर्ती के लिए आए युवाओं से जमकर मनमाना किराया वसूला गया जिससे युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के हरदोई से आए विशाल शर्मा, सुरेश पाल, देवरिया से आए संदीप कुमार, संभल से आए प्रवीण कुमार आदि युवाओं ने बताया कि जीप टैक्सियों में एक हजार रुपए से 1500 रुपए प्रति व्यक्ति किराया मांगा जा रहा था। इधर सुरक्षा की दृष्टि से टनकपुर क्षेत्र में जगह-जगह पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। पिथौरागढ़ में यह भर्ती रैली 27 नवंबर तक चलेगी।

भर्ती में यूपी के वंचित रहे युवा बिहार में होने वाली भर्ती में लेंगे हिस्सा
पिथौरागढ़ में हो रही प्रादेशिक सेना भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश के वंचित रहे युवाओं को  भर्ती के लिए बिहार में होने वाले भर्ती में मौका दिया जा रहा है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने संयुक्त बयान में बताया कि सेना द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश के जो युवा पिथौरागढ़ की भर्ती में किसी कारण से नहीं पहुंच पा रहे हैं वह निराश ना हो। वह 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक दानापुर बिहार में होने वाली भर्ती में भी हिस्सा ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button