ब्रेकिंग
755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम 18 से 20 जून तक दुर्ग निगम में लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलान... गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित अधोसंरचना एवं आर्थिक विकास की ओर प्रदेश तेजी से अग्रसर - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह निविदा शर्तों के उल्लंघन पर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर, भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना की पहल का स्वागत
भिलाई

ट्रेन के टॉयलेट में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भिलाई निवासी एक युवक की लाश इंटर सिटी ट्रेन में मिली। युवक ने ट्रेन के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसकी लाश को बाथरूम से निकाला और युवक की शिनाख्त कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

प्रेमिका पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

मौत को गले लगाने से पहले युवक ने अपने दोस्त को एक वॉइस भेजा था। जिसमें वो प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि अश्विनी नामक लड़की उसे आए दिन धमकी देती थी कि मैं तुम्हारे घर आकर तुम्हारी माँ तुम्हारी बहन के सामने तुमको बेज्जत करूंगी। लगातार ब्लैकमेल भी करती थी।

उसने साफ कहा था कि तुम पुलिस में भर्ती होना चाहते हो तो तुमको पुलिस में भी भर्ती ने नहीं दूंगी, तुम्हारे खिलाफ एफआईआर करवा दूंगी। जिससे परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कह दिया। अब परिजनों ने रिकार्डिंग सार्वजनिक करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवसी जगबंधु का एक युवती से प्रेम संबंध था। मृतक भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक के पद पर था। 22 नवंबर को अपने भाई और दोस्तों के साथ बारात में सेक्टर-6 आया था। इसी दौरान अपने दोस्तों को वाइस मैसेज भेजा और मोबाइल को अपने भाई को देकर लापता हो गया।

दोस्तों को भेजे वाइस मैसेज में मृतक ने कहा कि वो एक लड़की से प्रेम करता है, लेकिन लड़की उसे धोखा दे रही है। लड़की की बातों से परेशान होकर वो अब आत्महत्या कर रहा है।

वाइस मैसेज को सुनकर परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस युवक को खोज ही रही थी। इसी बीच उसकी लाश गोंदिया में दुर्ग-पुरी इंटर सिटी ट्रेन के बाथरूम में मिली।

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों ने युवती पर आरोप लगाते हुये भिलाई पुलिस से युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button