ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

चौंकाने वाली वारदात! मेडिकल कॉलेज से 108 एम्बुलेंस चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

अंबिकापुर, । अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। यहां चोरों ने अस्पताल परिसर के भीतर से संजीवनी 108 एम्बुलेंस चोरी कर ली, और हैरानी की बात यह रही कि प्रशासन को इसकी भनक तक कई घंटों बाद लगी।

अस्पताल परिसर से चोरी हुई एम्बुलेंस
चोरी गई 108 एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में कई दिनों से खड़ी थी, जिसका संचालन एक निजी कंपनी द्वारा किया जाता है। अंबिकापुर जिले में कुल 17 एम्बुलेंस सेवाएं मौजूद हैं, जो जरूरत के मुताबिक लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती हैं। लेकिन अब उनमें से एक एम्बुलेंस चोरी हो चुकी है।

इस वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिन पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। फिर भी इतनी बड़ी गाड़ी का चोरी हो जाना सुरक्षा तंत्र की गंभीर विफलता को दर्शाता है।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल परिसर से चोरी की घटना सामने आई हो। पूर्व में यहां दोपहिया वाहन और मोबाइल चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बार चोरों ने सीधे एम्बुलेंस को ही निशाना बना लिया, जो बेहद चौंकाने वाला है।घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी 108 टीम ने मणिपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

प्रबंधन पर उठे सवाल
हर महीने करीब 7 लाख रुपये सुरक्षा पर खर्च करने वाला अस्पताल प्रशासन अब कठघरे में है। सवाल उठ रहे हैं कि जब इतनी सुरक्षा के दावे किए जाते हैं, तो फिर इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई? फिलहाल, पुलिस और अस्पताल प्रबंधन दोनों ही मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button