ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग में पीएम सूर्य घर योजना पर लगे शिविर, सीएसपीडीसीएल ने दी जानकारी

दुर्ग। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में उत्साह के साथ-साथ संशय भी देखा जा रहा है। इसी दुविधा को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) द्वारा दुर्ग जिले में जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

केंद्र सरकार ने लोगों का बिजली बिल शून्य करने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की थी। योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा से संचालित पैनल लगाने पर 45 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

मुख्य अभियंता एस.आर.बी. खंडेलवाल ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाता है तो उससे लगभग 360 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। यह उत्पादन मध्यमवर्गीय परिवारों की औसत 350 यूनिट की मासिक खपत को पूरा कर सकता है, जिससे बिजली बिल शून्य हो जाएगा।

सीएसपीडीसीएल द्वारा आयोजित शिविरों में विशेषज्ञों ने लोगों को सोलर पैनल की स्थापना, रख-रखाव और लाभ से संबंधित जानकारी भी दी। अधिकारियों का कहना है कि योजना से ना केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button