ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
महासमुंद

महासमुंद में कृषि यंत्र सेवा केंद्र की स्थापना के निर्देश, योजनाओं के प्रचार पर जोर

महासमुंद। जिला कृषि स्थायी समिति की बैठक सोमवार को उप संचालक कृषि कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति देवकी दीवान ने की। बैठक में समिति के सदस्यगण कुमारी भास्कर, रामदुलारी सिन्हा, रवि कुमार साहू फरोदिया सहित कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं विपणन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बीज एवं उर्वरक वितरण की स्थिति पर चर्चा करते हुए समिति ने किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके और एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।

सदस्यों ने निर्देशित किया कि कृषि से संबंधित प्रशिक्षण, प्रदर्शन या अन्य कार्यक्रमों की सूचना पूर्व में समिति सदस्यों को अनिवार्य रूप से दी जाए। उद्यानिकी विभाग को किसानों के लिए नर्सरी भ्रमण कार्यक्रम संचालित करने और धान के विकल्प के रूप में दलहन, तिलहन, मक्का और रागी की खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान योजनाओं को गति देने और कृषि यंत्री महासमुंद को कृषि यंत्र सेवा केंद्र की स्थापना एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीज प्रक्रिया केंद्र में संचालित ग्रेडिंग मशीन की भी जानकारी दी गई।

किसानों के हित में लिए गए सुझावों और निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button