बालोद में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, टीबी जांच और समय पर रिपोर्टिंग पर जोर

बालोद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई और स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक शाम 5 बजे शुरू हुई। इसमें जिला पंचायत CEO एवं OIC हेल्थ सुनील चन्द्रवंशी ने टीबी की जांच प्रक्रिया, स्पुटम सैंपल की गुणवत्ता और जांच रिपोर्ट की समय पर रिपोर्टिंग को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया।
बैठक में टीबी मरीजों की जांच और उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, स्पुटम सैंपल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा रिपोर्टिंग में किसी तरह की देरी नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके, खंड चिकित्सा अधिकारी बालोद डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा, WHO सलाहकार डॉ. मनीष मसीह, जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथलेश देशमुख, जिला पीएमडीटी समन्वयक सत्येन्द्र साहू, जिला पीपीएम समन्वयक सायरा परवीन और सेक्रेट्रियल असिस्टेंट पिनेश्वर साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा बैठक में समस्त एसटीएस, नाट साइट के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, टीबी मितान और स्पुटम रनर भी शामिल हुए। अधिकारियों ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने और टीबी मरीजों तक जांच एवं उपचार की सुविधाएं समय पर पहुंचाने पर जोर दिया।













