ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
मध्यप्रदेश

बल्लामार नेता’ को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने हुए बरी

इंदौर मध्यप्रदेश|  मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित कांड में से एक बल्लाकांड में हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को बरी कर दिया है। इसकी सुनवाई विशेष न्यायालय में पूरी हो चुकी थी। जिसके बाद फैसले का इंतजार हो रहा था। इस पर MP MLA ने फैसला सुना दिया है। बता दें कि, आकाश विजयवर्गीय सहित 9 लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते दोषमुक्त किया

हाईकोर्ट में सबूतों की कमी के अभाव और फरियादी के बयान बदलने को आधार बनाकर आकाश विजयवर्गीय को दोषमुक्त करार दिया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के सामने फरियादी धीरेंद्र बायल अपने पलट गए थे। यह पूरी घटना 26 जून 2019 को जर्जर मकान की कार्रवाई करने के दौरान की गई थी।

बल्लामार कांड पर पीएम मोदी ने भी जताई थी नाराजगी

साल 2019 में बल्ला कांड पूरे देश भर में चर्चित था। पीएम मोदी ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी व्यक्त की थी। इसकी वजह से ही साल 2023 विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था।

क्या था पूरा मामला

यह पूरा मामला 26 जून 2019 का है। इंदौर नगर निगम की टीम इंदौर के गंजी कंपाउंड इलाके में जर्जर मकान तोड़ने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई करने से रोक दिया। जब नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस कार्रवाई कर रहे थे। तो आकाश विजयवर्गीय ने उनके ऊपर बल्ले से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो गई थी और कई धाराओं में उनपर केस चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button